• Sat. Mar 14th, 2026

अखंड भारत के सम्राट अशोक ने लघु शिलालेखों के माध्यम से दिया था संदेश, हुआ अतिक्रमण– सम्राट चौधरी

ByMedia News

Oct 1, 2022

रोहतास (बिहार)। अखंड भारत के सम्राट अशोक ने लघु शिलालेखों के माध्यम से संदेश दिया था, उसका अतिक्रमण हो गया है, उसे जल्द मुक्त कराओ। उक्त बातें बिहार विधान परिषद के प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने शनिवार को सासाराम में आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा।

उन्होंने कहा कि मैं उस इतिहास की बात करने आया हूं, जब कोई अन्य धर्म नहीं था, जिसकी लोग चर्चा कर रहे हैं। जब अखंड भारत के सम्राट अशोक ने लघु शिलालेखों के माध्यम से संदेश दिया था उसका अतिक्रमण हो गया है। उसे जल्द मुक्त कराओ। यह सरकार तुष्टिकरण नीति से इतिहास मिटाने का काम कर रही है। भाजपा के लोग भारत के इतिहास, संस्कृति की बात करते हैं,भारतमाता की जय से काम शुरू करते हैं और वंदे मातरम् से समापन करते हैं। नीतीश जी जो पल्टु कुमार हैं यह भूल जाएं की वे मुख्यमंत्री हैं। मैं तो लालू प्रसाद यादव से माफी मंगवा चुका हूं।

सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं जिलाधिकारी से मिलने जा रहा हूं। उनसे कहूंगा की आप सिर्फ मुझे चंदनगिरी पर्वत पर अशोक शिलालेख दिखा दीजिये। मैं तो आपको सूचना देकर आया हूं। मैं कोई धरना प्रदर्शन के लिये नहीं आया हूं। मैं समाधान के लिये आया हूं। तुष्टिकरण में भारत का इतिहास मिटाया नहीं जा सकता है।

प्रतिपक्ष नेता ने कहा कि वे लोग कहते हैं की हम सांप्रदायिक हैं, ऐसा नहीं है हम तुष्टिकरण नहीं करते, हम तो सबका साथ, सबका विकास करते हैं। हमलोग आये तो तीन तलाक का कानून लाये। हम सिर्फ यह चाहते हैं की तुष्टिकरण मत करो शिलालेख को जल्द अतिक्रमण मुक्त करो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *