रोहतास (बिहार)। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने कई थानों में नए अंचल निरीक्षक और थानाध्यक्षों की पोस्टिंग किया।
जानकारी के अनुसार शेर सिंह यादव को बिक्रमगंज, कुणाल कृष्ण को नासरीगंज, वल्डजीत कुमार को अमझोर, निकुंज भूषण को सासाराम मुफस्सिल तथा रविभूषण कुमार को डेहरी अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया।
पुलिस अधीक्षक ने राजीव रंजन राय को सासाराम नगर थानाध्यक्ष, दिनेश कुमार मालाकार को नोखा थानाध्यक्ष, फुलदेव चौधरी को काराकाट थानाध्यक्ष, शिवेन्द्र कुमार को डेहरी नगर थानाध्यक्ष, रंजन कुमार को चेनारी थानाध्यक्ष,
शशिभूषण कुमार को राजपुर थानाध्यक्ष, सुहैल अहमद को नौहट्टा थानाध्यक्ष, चंद्रमौली वर्मा को दरिगांव ओपी अध्यक्ष, राहुल को नटवार थानाध्यक्ष, मनीष कुमार को इंद्रपुरी ओपी अध्यक्ष, रंजीत कुमार सिन्हा को कोचस थानाध्यक्ष, ज्योति कुमार को रोहतास थानाध्यक्ष, प्रमोद कुमार को तिलौथू थानाध्यक्ष, राखी कुमारी को महिला थाना की थानाध्यक्ष, गुड्डू कुमार सरदार को अनुसूचित जाति/जनजाति थाना का थानाध्यक्ष बनाया है।