• Fri. Mar 13th, 2026

दिल्ली में राजद का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज, 24 राज्यों के पदाधिकारी होंगे शामिल

ByMedia News

Oct 9, 2022

दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार से शुरू हो रहा है। इसमें 24 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में रविवार को राजद के राष्ट्रीय अधिवेशन की शुरुआत होगी। पहले दिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें खुले अधिवेशन में रखे जाने वाले प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। दूसरे दिन सोमवार को राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राजद अध्यक्ष समेत राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का चुनाव होगा।

राजद के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन 10 अक्तूबर सोमवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राजद की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आयोजित होगी। जिसमें राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। जहां लालू प्रसाद यादव को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की चर्चा है। लालू यादव की 12 वीं बार ताजपोशी हो सकती है। इसके बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में खुले अधिवेशन में पास हुए प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में राजद के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, विधायक, विधान परिषद सदस्य, सांसद शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *