• Tue. Jan 20th, 2026

विकास दुबे का राइट हैंड एनकाउंटर में ढेर, 25 हजार का था इनाम

ByShiva media

Jul 8, 2020

उत्तर प्रदेश| हमीरपुर के मौदाहा में बुधवार सुबह पुलिस एवं विकास दुबे का दाहिना हाथ माने जाने वाला अमर दुबे के बीच हुई एनकाउंटर में अमर दुबे ढेर|इन सबके बीच विकास दुबे के करीबियों पर एक्शन जारी है| पुलिस ने कानपुर में श्यामू वाजपेयी को एनकाउंटर में पकड़ लिया

हमीरपुर के एस.पी. श्लोक कुमार ने कहा कि अमर दुबे की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की जिसमें अमर ने फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी एनकाउंटर में वह मार गिराया गया| उसके पास से एक ऑटोमेटिक हथियार और बैग मिला है| इस एनकाउंटर में एसओ और एसटीएफ के एक कॉन्स्टेबल को गोली लगी है| दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था|

विदित हो कि 2 जुलाई की रात को बिकारू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या के बाद से ही गैंगस्टर विकास दुबे फरार है| उसकी तलाश में छापेमारी जारी है| फरीदाबाद एक होटल में विकास दुबे के छिपे होने की खबर मिली थी| जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की यहां विकास दुबे नहीं मिला| पुलिस ने विकास दुबे के रिश्तेदार प्रभात समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है| इनके पास से चार असलहे बरामद हुए हैं| जिनमें दो सरकारी असलहे है| वह 2 जुलाई की रात पुलिस से छीना गया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *