• Sat. Mar 14th, 2026

सासाराम नगर निगम चुनाव में जांच के दौरान मेयर के 31 और डिप्टी मेयर के 21 नामांकन पाए गए वैध

ByMedia News

Sep 28, 2022

रोहतास (बिहार)। नगर निकाय चुनाव में सासाराम नगर निगम क्षेत्र से भरे गए नामांकन के संवीक्षोपरांत मेयर पद के कुल 31 और डिप्टी मेयर पद के कुल 21 नामांकन वैध पाए गए हैं।

जानकारी हो कि मेयर पद के लिए भरे गए नामांकन में से एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया गया है। डिप्टी मेयर पद के लिए एक भी नामांकन पर्चा रद्द नहीं हुआ है।

जानकारी हो कि सासाराम मेयर पद के लिए 31 उम्मीदवार हैं। मेयर पद के लिए अरमीना प्रवीण, कलावती गुप्ता, काजल कुमारी, किरण देवी, कुमारी पिंकी, कुमारी सुनीता, कैसर जहां, चांदनी कुमारी, तारा देवी, देवंती देवी, नाजिया बेगम, निधि सिंह, पूनम सिंह, प्रमिला देवी, प्रतिमा कौर, वैजयंती कुमारी, महारानी सुनीतागंधा, ममता देवी, मधु गुप्ता, मीरा देवी, मोनिका रूंगटा, राम कुमारी देवी, रिंकी देवी, रितु अग्रवाल, रेखा देवी, शारदा गुप्ता, शिल्पी रानी, संध्या सिंह, सरिता देवी, सीमा चमाड़िया एवम् सुकांति सिंह का नामांकन वैध पाया गया है।

सासाराम नगर निगम क्षेत्र से डिप्टी मेयर पद के लिए 21 उम्मीदवार हैं। डिप्टी मेयर पद के लिए आभा देवी, इंदु देवी, कीर्ति लता, कुमारी प्रियंका, दुर्गा देवी, निर्मला देवी, नीलम सिंह, नेहा कुमारी, पांडे सुषमा श्रीवास्तव, प्रिया कुमारी, फरजाना खातून, वंदना तिवारी, मंजू देवी, मालती देवी, विजया शांति वर्मा, विंदा देवी, शाहजहां बेगम, शिरोमणि देवी, संध्या कुमारी, सत्यवंती देवी एवम् सीमा रूबी का नामांकन वैध पाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *