• Thu. Mar 12th, 2026

सासाराम में दो समुदायों के बीच चली ईंट और पत्थर, पुलिस ने संभाली मोर्चा, एसपी ने अफवाहों पर ध्यान न देने की किया अपील

ByMedia News

Jan 29, 2024

रोहतास (बिहार)। सासाराम शहर के बाग भाई खां मुहल्ले में दो समुदायों के बीच रविवार की शाम जमकर चली ईंट और पत्थर। एसपी विनीत कुमार ने लिया जायजा।

बताया जाता है कि बिजली के पोल पर मजहबी झंडा लगाने के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया और आपसी झड़प हुई। इस दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी भी की गई। जिससे घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। सड़क सुनसान हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर मोर्चा संभाल लिया और भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों को अपने अपने घरों में जाने का सख्त निर्देश दिया। जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हो गई। दंगा नियंत्रण दल को भी घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया है।

विदित हो कि असामाजिक तत्वों ने माहौल को बिगाड़ने का भरपूर कोशिश किया मगर पुलिस ने समय रहते संभाल लिया। फिलहाल पूरा मुहल्ला पुलिस छावनी में तब्दील है। एसपी विनीत कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण करते हुए मामले की जांच पड़ताल की। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद आस-पास के सीसीटीवी कैमरों के वर्तमान स्थिति से भी अवगत हुए तथा कई लोगों से पूछताछ भी की। रोहतास एसपी ने शहरवासियों सहित जिलेवासियों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *