• Fri. Mar 13th, 2026

सासाराम में मालगाड़ी ट्रेन हुई डिरेल, पटरी पर बिखरे डब्बे, रेल मार्ग बाधित

ByMedia News

Sep 21, 2022

रोहतास (बिहार)। गया-दिनदयाल उपाध्याय रेल मार्ग के बीच सासाराम स्थित कुम्हऊ स्टेशन पर बुधवार की सुबह एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। जिससे गया-दिनदयाल उपाध्याय रेल मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है।

जानकारी हो कि अप लाइन पर एर तेज गति से जा रही लौंग गुड्स ट्रेन बुधवार की सुबह 6 बजे कुम्हऊ स्टेशन पर अचानक पटरी से उतर गई। ट्रेन के लगभग एक दर्जन डब्बे तेज आवाज के साथ पटरी से उतर गए। रेल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि डब्बे ट्रैक पर इधर-उधर गिरे हुए थे।

जानकारी हो कि रेल जब पलटी तो एक चाभी मैन धानपाल मीणा ट्रैक पर खुद काम कर रहा था। ट्रेन को पटरी से उतरते देख वह जान बचाकर भागा, लेकिन भागते-भागते वह चोटिल हो गया। घायल चाभी मैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

ट्रेन दुर्घटना के बाद कालका मेल समेत कई ट्रेने डेहरी ऑन सोन, सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी है। गया-दिनदयाल उपाध्याय रेल मार्ग का अप-डाउन दोनों मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। उच्च अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। रेलवे के अधिकारी जल्द ही रेल मार्ग शुरू करने के लिए प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *