• Fri. Mar 13th, 2026

हाईकोर्ट में नगर निकाय चुनाव आरक्षण मामले में सुनवाई हुई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

ByMedia News

Sep 29, 2022

बिहार में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के तारीख को लेकर बड़ी खबर है। बिहार में 10 अक्टूबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव का डेट बढ़ाया जा सकता है। पटना हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग से मतदान का डेट बदलने को कहा है।

बिहार में नगर निकाय चुनाव के आरक्षण मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया है। हालांकि, जल्द से जल्द आदेश देने की बात कही गई है।

हाईकोर्ट ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग चाहे तो प्रथम चरण के चुनाव की तारीख 10 अक्टूबर को आगे बढ़ा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *