• Thu. Mar 12th, 2026

अमझोर की बेटी अंजलि बनी जिला टॉपर, पिता चलाते हैं ऑटो, आईएएस बनने का है सपना

ByMedia News

Apr 1, 2024

रोहतास (बिहार)। बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) में रोहतास जिला स्थित अमझोर की छात्रा अंजलि रोहतास जिला की टॉपर बनी है।

बिहार में अंजलि को नौवां स्थान मिला है। वह अपने गांव सुजानपुर ही नहीं बल्कि जिले का नाम भी रोशन किया है। अंजलि के पिता जय प्रकाश सिंह ऑटो ड्राइवर हैं। मां गृहिणी है। अंजली के पिता ने आर्थिक कमी के बावजूद बेटी को पढ़ाया।

अमझोर की बेटी अंजलि ने बताया कि स्टेट की टॉप 10 लिस्ट में उसके शामिल होने की जानकारी सबसे पहले उसके एक सर के मार्फत से मिली। इसके बाद तो फोन कॉल्स और बधाईयों का तांता लग गया। अंजलि ने बताया कि गांव में पढ़ाई का माहौल उतना नहीं है फिर भी है। यहां पढ़ाई को लेकर लड़का और लड़की में कोई भेद नहीं है। मम्मी घर का कार्य नहीं करने देती थी। वह पढ़ाई करने को कहती थी। पापा जी अपनी जरूरत कम करके मेरी जरूरत पूरा करते रहते हैं। परिवार के पालन पोषण और पढ़ाई के लिए पैसा जुटाने में व्यस्त रहते हैं। पापा की मेहनत को देखकर अपने मन को पढ़ाई में लगाती थी। कभी कभी पढ़ने बैठती थी तो सोने के लिए मन करता था। मैं सोचती थी कि पापा हमलोग के खुशी के लिए अपना खुशी त्याग कर इतना परिश्रम करके हमारे जरूरतों को पूरा करते हैं। मैं इमोशनल भी हो जाती थी। अपनी आलस को त्याग कर पढ़ाई अच्छे से करने में मन लगाती थी। मेरी सोच थी की स्टेट में 5th रैंक हासिल करूंगी लेकिन 9th रैंक मिला फिर भी मैं बहुत खुश हूं। वह बताती है कि छोटे मोटे प्रॉब्लम को इग्नोर नहीं करने पर पढ़ाई करना संभव नहीं होगा। सोसाइटी की बातों को ध्यान में रखते हुए कुछ बातों को इग्नोर करके लड़कियां आगे बढ़ती है। मेरे मम्मी पापा, नाना जी और आसपास के लोगों ने भी मुझे पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। मेरी सोच आईएएस ऑफिसर बनकर लड़कियों के प्रति समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना है।

बिहार में बेटी के 9 वें स्थान पर आने की खबर जैसे ही पिता जय प्रकाश सिंह को लगी, वह मिठाइयां लेकर आए और बेटी को मिठाई खिलायी। इस दौरान वे भावुक हो उठे। उन्होंने बताया कि बहुत हि कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अपनी जरूरतों को परवाह किए वगैर परिवार के जरूरतों पर पूरा ध्यान केंद्रित किया। बेटी को स्टेट में 9th रैंक मिला है। मुझे बहुत खुशी है। वे इस दौरान भावुक हो गए।

जानकारी हो कि अंजलि के पिता पहले अहमदाबाद में रहते थे। अपने पिता नरेंद्र सिंह की तबीयत खराब रहने के कारण वह वापस गांव आ गए। उन्होंने यहां आकर साड़ी की दुकान खोली, लेकिन दुकान नहीं चली। दुकान बेचकर ऑटो खरीदा और अब वह परिवार का खर्च वहन कर रहे हैं। रोहतास जिला टॉपर अंजलि ऑटो ड्राइवर जयप्रकाश सिंह की बेटी है। वह दो बहनों में बड़ी है। छोटी बहन अदिति कुमारी नौवीं की छात्रा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *