रोहतास (बिहार)। अमिताभ बच्चन के चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति मे 21 अक्टूबर 2022 शुक्रवार को आज रोहतास के सक्षम पराशर टीवी पर नजर आएंगे।
रोहतास जिला स्थित सासाराम शहर के गौरक्षणी (गोपालगंज) मुहल्ला के रहने वाले सक्षम पराशर खड़गपुर आईआईटी से पढ़ाई की है। वे फिलहाल पुणे के एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं। पिछले तीन-चार वर्ष से केबीसी की हाट सीट तक पहुंचने की सक्षम लगातार कोशिश कर रहे थे। उनका कोशिश कामयाब हो गया।
बिहार सहित रोहतास की गरिमा बढ़ाने के लिए सासाराम के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद सहित अनेक लोगों ने सक्षम को शुभकामनाएं व बहुत-बहुत बधाई दी है।