• Thu. Mar 12th, 2026

गणतंत्र दिवस के रंग में डूबा देश, सैनिकों की हुंकार, राफेल की दहाड़, कर्तव्य पथ पर दिखा भारत का शौर्य प्रदर्शन

ByMedia News

Jan 26, 2023

देश आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के कर्तव्यपथ पर झंडोत्तोलन के बाद परेड को सलामी दी। गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके बाद तिरंगा झंडा फहराया गया। 21 तोपों की सलामी के साथ देश का राष्ट्रगान गाया गया। कर्तव्य पथ पर परेड का भव्य आयोजन किया गया।

74वें गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर भारतीय वायुसेना के 45 विमान, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टरों ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान दुनिया ने राफेल विमानों की भी ताकत देखी।

कर्तव्य पथ पर डेयरडेविल्स ने अपने प्रदर्शन से रोमांच भर दिया। बाइक पर डेयरडेविल्स ने गजब के स्टंट दिखाए। इस दौरान बाइक पर योग की मुद्राएं करते हुए दिखाई दिए। रक्षा मंत्रालय और सांस्कृतिक मंत्रालय की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। यह प्रस्तुति नारी शक्ति पर केंद्रित रही।

गणतंत्र दिवस परेड में त्रिपुरा की झांकी ‘महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ पर्यटन और जैविक खेती पर आधारित रही। झांकी में महामुनि बुद्ध मंदिर को भी दर्शाया गया।

गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार अग्निवीर शामिल हुए। लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत के नेतृत्व में 144 युवा नाविकों की नौसेना टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इस दौरान टुकड़ी में 3 महिलाएं और 6 पुरुष अग्निवीर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *