• Fri. Mar 13th, 2026

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यूयू ललित ने नेशनल सेमिनार एंड ट्रेनिंग प्रोग्राम’ का किया उद्घाटन, कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के 6 जज शामिल

ByMedia News

Sep 24, 2022

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यूयू ललित ने शनिवार को पटना स्थित बापू सभागार में आयोजित ‘द नेशनल सेमिनार एंड ट्रेनिंग प्रोग्राम’ का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। वे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं।

बिहार की राजधानी पटना में पहली बार हो रहे राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम को बिहार स्टेट बार काउंसिल के साथ मिलकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया आयोजित कर रहा है। सेंट्रल लॉ मिनिस्टर किरण रिजिजू भी इस बड़े कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बापू सभागार पहुंचे।

जानकारी हो कि आज होने वाले एक दिन के इस कार्यक्रम में दो सेशन आयोजित किए जाएंगे। पहले सेशन में ‘राष्ट्र निर्माण में वकिलों की क्या भूमिका है?’ इस पर चर्चा होगी। जबकि, दूसरे सेशन में नौजवान वकिलों के लिए एक ट्रेनिंग होगी। ट्रेनिंग में उन्हें बताया जाएगा कि कोर्ट में कैसे काम करते हैं। सीनियर के साथ किस तरह से व्यवहार करना है। अपने क्लाइंट के साथ वो किस तरह से पेश आएं। इस बारे में उन्हें ट्रेंड किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के 6 जज भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इनमें जस्टिस संजय किशन कॉल, एमआर शाह, बीआर गवई, जेके महेश्वरी, एमएम सुंदरेश और पीए नरसिम्हा शामिल हैं। समारोह में पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल व कई जज शामिल हुए। कई पूर्व जज भी मौजूद हैं। सभी राज्यों के बार काउंसिल के अधिकारी, सदस्यों के साथ ही अकेले बिहार से करीब 7 से 8 हजार वकिलों के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *