रोहतास (बिहार)। टेकारी बस स्टैंड के समीप 4 माह से बंद पड़ा चापाकल माले नेता के सहयोग से रविवार को चालू हो गया। लोगों में खुशी का माहौल है।
ग्रामीण सुनील कुशवाहा ने बताया कि टेकारी बस स्टैंड स्थित चापाकल लगभग 4 माह से खराब था। दुकानदारों एवं राहगीरों को पीने के पानी मयस्सर नहीं हो रहा था। भाकपा माले लिबरेशन के नेता मुन्ना महतो के सहयोग के कारण आज रविवार को चापाकल चालू हो गया।
बस स्टैंड के समीप के ग्रामीण सह दुकानदार ने बताया कि चार माह से चापाकाल खराब था। इसकी शिकायत पंचायत के मुखिया, बीडीसी और चेनारी उतरी जिला परिषद सदस्य पति चंदन सिंह से कई बार किया गया। उनलोगों का केवल आश्वासन मिलता रहा। थक हार कर माले नेता से गुहार लगाई गई। माले नेता मुन्ना महतो ने कहा था कि दुर्गापूजा में जरूर चालू हो जायेगा। चापाकाल आज चालू हो गया।