• Fri. Mar 13th, 2026

डेहरी के वरिष्ठ चिकित्सक के डॉक्टर पुत्र व दामाद समेत 4 लोगों की पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में हुई मौत

ByMedia News

Oct 14, 2022

रोहतास (बिहार)। डेहरी के वरिष्ठ चिकित्सक निर्मल सिंह कुशवाहा के पुत्र व जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा के भतीजा एवं दामाद समेत चार लोगों की मौत उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शुक्रवार को एक बड़े हादसे में घटनास्थल पर ही हो गई। शुरूआती जानकारी के अनुसार, BMW कार पर कंटेनर चढ़ गया, जिससे यह हादसा हुआ है। हादसा हलियापुर थाना क्षेत्र के उसी जगह पर हुआ है जहां पिछले दिनों सड़क धंस गई थी और एक कार फंस गई थी। जिसका मरम्मत का काम चल रहा था, इसी वजह से यातायात को एक तरफ से चलाया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि BMW कार सुल्तानपुर की ओर से जा रही थी और लखनऊ की ओर से उसी रोड पर तेज रफ्तार कंटेनर आ रहा था। इसी बीच दोनों गाड़ियों में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अंदर बैठे चारों लोग और उसका इंजन दूर जा गिरे। जिससे चारो की मौत हो गई। उसमें से एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग हो गया है। साथ ही कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

मृतकों की पहचान डेहरी के वरिष्ठ चिकित्सक एवं जदयू नेता डॉ निर्मल सिंह कुशवाहा के पुत्र डॉ आनंद कुमार, दामाद झारखंड के हरिहरगंज निवासी दीपक कुमार, औरंगाबाद निवासी अखिलेश सिंह एवं दरिहट थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर निवासी भोला सिंह के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

जानकारी हो कि मृत चिकित्सक डॉ. आनंद कुमार डेहरी प्रखंड क्षेत्र के मूल रूप से महादेवा निवासी डॉ. निर्मल कुमार के छोटे पुत्र हैं। वे जमुहार स्थित एनएमसीएच में लेप्रोसी विभाग में एचओडी के पद पर कार्यरत थे।

परिजन के अनुसार, आनंद कुमार अपनी बीएमडब्ल्यू कार से बड़े चाचा पूर्व मुखिया हीरालाल सिंह के दामाद दीपक कुमार, मित्र अखिलेश सिंह व दरिहट थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर निवासी भोला कुशवाहा के साथ शुक्रवार की सुबह डेहरी से यूपी के फैजाबाद के लिए निकले थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुल्तानपुर के समीप कंटेनर की टक्कर से बीएमडब्ल्यू कार सवार चिकित्सक डॉ. आनंद प्रकाश समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *