रोहतास (बिहार)। शिवसागर थाना क्षेत्र के गंजौधा गांव में नहाने के दौरान डुबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गंजौधा गांव निवासी देवेन्द्र पासवान के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रोहित कुमार अपने मित्रों के साथ तालाब मे नहाने गया था।इस दौरान तालाब में उतरने के दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे तालाब के गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीण एवं गोताखोर की सहायता से युवक को बाहर निकाल कर आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।