रोहतास (बिहार)| जिले के नौहट्टा में लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने अपने प्रत्याशी चन्द्रशेखर पासवान के लिए वोट मांगा|श्री राज ने अपने सम्बोधन में कहा कि नीतीश कुमार युवाओ को बेरोजगार बनाकर छोड़ दिए है| गरीबो को कोई भी सहायता नही मिल रहा है| अफसरशाही चरम सीमा पर है |पन्द्रह साल नीतीश और पन्द्रह साल लालू के सरकार को बिहार की जनता देख ली| अब सरकार बदलने की जरूरत है|
उन्होंने कहा कि हम वादा करते है कि युवाओ को रोजगार देंगे| नीतीश कुमार नलजल की बात करते है| साठ प्रतिशत भी गरीबो के घर नलजल नही पहुंचा| हम इस चुनाव में अकेले आए है| आप सभी का साथ चाहिए, अगर हमारी सरकार बनी तो पहला काम पंडुका पुल पर होगा और इसे पूरा कराएंगे | सत्ता में बैठे लोग सिर्फ अपना लाभ देख रहे है| गरीबो के प्रति समर्पित हम लोजपा परिवार शुरू से गरीबो का ख्याल रखा है, आगे भी रखेंगे| लोजपा के पूर्व सांसद सूरजभान ने भी जनसभा को सम्बोधित किया ।
नीतीश कुमार युवाओं को बेरोजगार बना कर छोड़ दिए, गरीबों का कोई ख्याल नहीं- प्रिंस राज