पटना (बिहार)। नीतीश सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। बिहार सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन एवं ऐसे सभी विभाग की जिम्मेवारी संभालेंगे जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग मिला है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास पथ निर्माण, खान एवं भूतत्व, कला संस्कृति एवं युवा विभाग रहेगा।
वहीं, विजय कुमार चौधरी– जल संसाधन व संसदीय कार्य विभाग, विजेंद्र प्रसाद यादव– ऊर्जा, योजना एवं विकास विभाग, डॉक्टर प्रेम कुमार–सहकारिता, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, श्रवण कुमार–ग्रामीण विकास, संतोष कुमार सुमन– प्रावैधिकी, लघु जल संसाधन व आपदा प्रबंधन विभाग, सुमित कुमार सिंह– विज्ञान प्रवैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, श्रीमती रेणु देवी– पशु एवं मत्स्य संसाधन, मंगल पांडे– स्वास्थ्य और कृषि, नीरज कुमार सिंह– लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, अशोक चौधरी– ग्रामीण कार्य, श्रीमती लेसी सिंह– खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, मदन साहनी– समाज कल्याण, नीतीश मिश्रा–उद्योग पर्यटन, नितिन नवीन– नगर विकास एवं आवास व विधि विभाग संभालेंगे।
जानकारी हो कि डॉ दिलीप कुमार जायसवाल– राजस्व एवं भूमि सुधार, महेश्वर हजारी– सूचना एवं जन संपर्क, श्रीमती शीला कुमारी–परिवहन, सुनील कुमार– शिक्षा विभाग, जनक राम– अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, हरि साहनी– पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, श्री कृष्णा नंदन प्रसाद पासवान– गन्ना उद्योग विभाग, जयंत राज– भवन निर्माण, मोहम्मद जमाल खान– अल्पसंख्यक कल्याण, रत्नेश सदा– मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन, केदार प्रसाद गुप्ता– पंचायती राज, सुरेंद्र मेहता– खेल विभाग एवं संतोष कुमार सिंह–श्रम संसाधन विभाग की जिम्मेवारी संभालेंगे।