• Thu. Mar 12th, 2026

पवन सिंह के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में 5 थानों में प्राथमिकी दर्ज

ByMedia News

Apr 24, 2024

रोहतास (बिहार)। काराकाट लोकसभा क्षेत्र के पांच थानों में पवन सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपनी दावेदारी पेश करने वाले भोजपुरी अभिनेता व गायक पवन सिंह ने मंगलवार को लगभग 100 किलोमीटर तक रोड शो के साथ अपने चुनाव-प्रचार का आगाज किया। उसके अगले दिन बुधवार को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में उन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।आरोप है कि रोड शो के दौरान उन्होंने आवश्यकता से अधिक वाहन का उपयोग किया है।

बिक्रमगंज के एसडीएम ने कहा कि पवन सिंह के रोड शो के लिए पांच वाहनों की इजाजत दी गई थी, लेकिन बहुत अधिक वाहन रोड शो में शामिल थे। इसे लेकर काराकाट, बिक्रमगंज, संझौली, अकोढ़ीगोला और राजपुर थाना में पवन सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अकोढ़ीगोला की सीओ निधी ज्योत्सना के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है पवन कि रोड शो के लिए पांच वाहन की इजाजत दी गई थी, लेकिन उसमें 20 से 25 गाड़ियां के आसपास शामिल थी।

बिक्रमगंज एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को जितने गाड़ी की परमिशन दी गई थी, उससे कहीं अधिक वाहन का उन्होंने अपने रोड शो में प्रयोग किया गया है।। जिसको लेकर अलग-अलग थानों में पवन सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद मंगलवार को रोड शो किया था। इस दौरान वो काराकाट लोकसभा क्षेत्र के कच्छवा, नासरीगंज, गोरारी, बिक्रमगंज, नोखा, राजपुर, अकोढ़ीगोला, डेहरी ऑन सोन पहुंचे थे। रोड शो में गाड़ियों का काफिला देखा गया था। भीड़ भी काफी थी। हजारों युवाओं की भीड़ उनके साथ चलता हुआ देखा गया। लोगों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया था। जिला प्रशासन द्वारा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में अलग-अलग थानों में उन पर केस दर्ज किया गया है।

बता दें कि पिछले दिनों भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने सोशल मीडिया ट्विटर (X) पर यह पोस्ट कर सबको जानकारी दी थी कि वह काराकाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उसके बाद पहली बार में मंगलवार को क्षेत्र के लोगों से मिलने के लिए रोड शो किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *