• Thu. Mar 12th, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए की जीत पर जनता को किया नमन

ByMedia News

Jun 4, 2024

लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को नमन किया है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है। भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है। मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं।

मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे।

सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *