• Thu. Mar 12th, 2026

बालू लदा ट्रक का पीछा करते रोहतास पहुंची कैमूर पुलिस, भीड़ ने पुलिस से ट्रक और चालक को छुड़ाकर भगाया

ByMedia News

Nov 2, 2022

रोहतास (बिहार)। कैमूर पुलिस एनएच 2 पर बुधवार दोपहर बालू लदा ट्रक का पीछा करते हुए रोहतास के शिवसागर पहुंच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच बवाल हो गया। इसके बाद अक्रोशित लोगों ने गिरफ्तार ट्रक चालक को भगा दिया। वहां से ट्रक को भी हटवा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में एनएच 2 पर कैमूर जिले के मोहनिया थाना की पुलिस एक ट्रक का पीछा करते हुए पहुंच गई। कैमूर पुलिस ने भागते हुए ट्रक को रोका तो चालक ट्रक खड़ा कर भागने लगा। कैमूर पुलिस ने पीछा कर चालक को पकड़ा, तबतक ट्रक परिवहन से जुड़े लोग व स्थानीय ग्रामीण जमा हो गए। बताते हैं कि चालक ने कहा कि उससे पैसे लेने के लिए कैमूर पुलिस पुलिस पीछा कर रही है।इससे लोग अक्रोशित हो गए और और ड्राइवर को कैमूर पुलिस की गिरफ्त से निकाल भगा दिया। ट्रक को भी वहां से हटवा दिया।

विदित हो कि घटना के समय एनएच 2 पर अफरातफरी का माहौल रहा। सड़क जाम होने के बाद मौके पर पहुंची शिवसागर थाना की पुलिस ने बल प्रयोग कर सड़क जाम खत्म कराया।

कैमूर पुलिस का कहना कि वे पुलिस कस्टडी से भागे ट्रक का पीछा करते शिवसागर पहुंचे थे। यहां ट्रक को पकड़ भी लिया था। लेकिन भीड़ ने ट्रक और चालक को भगा दिया। मोहनियां थाना की एसआई ऋतु कुमारी ने बताया कि एसडीएम मोहनिया द्वारा ट्रक को जब्त किया गया था। चालक पुलिस कस्टडी से ट्रक ले कर भाग निकला था, जिसका पीछा करते हुए मोहनिया पुलिस यहां तक पहुंची थी।

शिवसागर थानाध्यक्ष सुशांत मंडल ने कहा कि कैमूर पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई कि एक जब्त ट्रक पुलिस कस्टडी से भागा था। उसी का पीछा करते हुए पुलिस टीम रोहतास के शिवसागर पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *