बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान आज सोमवार को हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी।
आयोग के अनुसार, इस बार बिहार में चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे ताकि सुरक्षा और पारदर्शिता दोनों सुनिश्चित की जा सकें। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर 2025 को होगा जिसमें कि 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को 122 सीटों के लिए होगी। इसके बाद 14 नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
बिहार की राजधानी पटना के अलावा सारण, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सिवान, गोपालगंज में पहले फेज में वोटिंग होगी। जबकि बाकी जिलों में वोटिंग दूसरे फेज में होगी।
पहले चरण के कुल सीट: 121चुनाव नोटिफिकेशन की तारीख: 10 अक्टूबर 2025, नामांकन की आखिरी तारीख: 17 अक्टूबर 2025, नामांकन जांच की आखिरी तारीख: 18 अक्टूबर 2025, नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख: 20 अक्टूबर 2025, मतदान: 6 नवंबर 2025 चुनाव रिजल्ट: 14 नवंबर 2025
द्वितीया चरण के कुल सीट: 122नोटिफिकेशन की तारीख: 13 अक्टूबर 2025नामांकन की आखिरी तारीख: 20 अक्टूबर 2025नामांकन जांच की आखिरी तारीख: 21 अक्टूबर 2025नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख: 23 अक्टूबर 2025मतदान: 11 नवंबर 2025चुनाव रिजल्ट: 14 नवंबर 2025
चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार का चुनाव पूरी तरह टेक्नोलॉजी आधारित होगा। बिहार चुनाव से ही आयोग का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म ECI Net सिंगल विंडो ऐप लॉन्च किया जा रहा है, जिसे मदर ऑफ ऑल इलेक्शन ऐप्स कहा गया है। इस ऐप के जरिए निर्वाचन प्रक्रिया की रियल-टाइम मॉनिटरिंग, डेटा मैनेजमेंट और कर्मचारियों का समन्वय एक ही प्लेटफार्म से किया जाएगा।
आयोग ने बताया कि बिहार में कुल 7.43 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 3.92 करोड़ पुरुष, 3.50 करोड़ महिलाएं और 1,725 ट्रांसजेंडर वोटर शामिल हैं। राज्य में 90,712 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 76,801 ग्रामीण और 13,911 शहरी क्षेत्रों में हैं। सभी मतदान केंद्रों पर 100% वेबकास्टिंग की सुविधा होगी।
आंकड़ों के अनुसार 1.63 लाख सर्विस वोटर्स, 1.63 करोड़ युवा मतदाता (20-29 वर्ष) और करीब 14.01 लाख प्रथम बार वोट देने वाले (18-19 वर्ष) मतदाता शामिल हैं। ये सभी आंकड़े 30 सितंबर 2025 तक के हैं।
आयोग ने बताया कि मतदाता अपने BLO से संपर्क करने या किसी भी मतदान संबंधी जानकारी के लिए 1950 वोटर हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं, साथ ही, ECINet ऐप के जरिए भी सीधा संपर्क और शिकायत दर्ज कराना अब आसान होगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि आयोग का लक्ष्य है कि इस बार का बिहार चुनाव फ्री, फेयर और फुली डिजिटल हो — यानी ऐसा चुनाव जो पारदर्शिता और तकनीक दोनों के लिहाज देश के लिए एक नया मानक तय करे।