• Tue. Jan 20th, 2026

भाजपा अपनी परंपरागत सीटों पर अपना ही प्रत्याशी उतारेगी। राजद छोड़ जदयू में आये विधायको की बढ़ी परेशानी

ByMedia News

Aug 22, 2020

पटना (बिहार)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए स्पस्ट कहा कि पार्टी अपनी परम्परागत सीटों पर अपना ही उम्मीदवार उतारेगी। उनके इस बयान के बाद राजद छोड़कर जदयू में आए विधायकों को लेकर मामला उलझता दिख रहा है।

विदित हो कि राजद छोड़कर जदयू में आए पांच विधायक भाजपा को ही हराकर आए हैं। जायसवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए स्पष्ट कहा है कि भाजपा हर हाल में अपनी सीटों पर अपने उम्मीदवार ही उतारेगी। उनके इस दावे के बाद इन पांच सीटों पर विचित्र स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि समय आने पर सारी चीजेें तय हो जाएंगी।

जानकारी हो कि पिछले विधानसभा चुनाव में सासाराम में राजद के डॉ अशोक कुशवाहा ने भाजपा के जवाहर प्रसाद को, गायघाट में राजद के महेश्वर यादव ने वीणा देवी को, केवटी में फराज फातमी ने अशोक यादव को, पातेपुर में प्रेमा चौधरी ने महेंद्र बैठा को और पालीगंज में राजद के ही जयवर्धन यादव ने भाजपा के रामजनम शर्मा को हराया था। राजद के ये सारे विधायक अब जदयू में आ गए हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में भाजपा 157 सीटों पर लड़ी थी। इनमें 53 पर जीत मिली थी। हालांकि इस बार एनडीए का स्वरूप बदला हुआ है। उस चुनाव में जदयू महागठबंधन का हिस्सा थी। जदयू ने 101 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और 71 पर कामयाबी हासिल हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *