बिहार के रोहतास जिला स्थित घिंहू ब्रह्मा स्थान पर शारदीय नवरात्र का मेला शुरू है। मेला में जिला ही नहीं दूसरे प्रदेशों से भी लोग आते हैं।
घिंहू ब्रह्म मेला यहां वर्ष भर में 2 बार शारदीय नवरात्र और चैत नवरात्रि पर लगता है जिसमे हजारों की संख्या में भीड़ जुटती है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी असुविधाओं के बीच मेला का आयोजन शुरू हुआ है । घिन्हु ब्रम्ह मेला सदियों से लगती चली आ रही है। इस मेला की विशेषता यह है कि भूत प्रेत के मकड़जाल में फंसे लोग अपने भौतिक बाधाओं के निदान के लिये ब्रम्ह स्थान तक चले आते हैं।
लोगों का कहना है कि यहां लोग अपने मनोकामना पूर्ति या भौतिक बाधा से मुक्ति के लिए आते हैं। ऐसी धरणां है की घिंहु ब्रम्ह और माता सती के दरबार मे हाजरी लगाने से भूत प्रेत या भौतिक बाधा अपने आप दूर हो जाती है। कई प्रदेशों से लोग नवरात्र में अपनी समस्या का लेकर यहां आते हैं।
लोगों ने बताया कि सैकड़ों की तादाद में दुकानें सजी है लेकिन व्यवस्था के हिसाब से पीने योग्य शुद्ध पानी भी मेले में आए श्रद्धालुओं को नहीं मिल पाता। प्रशासन द्वारा दो शौचालय का निर्माण कराया गया है। जबकि इस मेला से सरकार को लाखोंं रुपए का राजस्व की प्राप्ति होती है।