• Thu. Mar 12th, 2026

रोहतास में लाखों के ब्राउन सुगर जब्त, झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार

ByMedia News

Jan 29, 2024

रोहतास (बिहार)। डेहरी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को आरपीएफ ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 58 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त कर लिया। जब्त ब्राउन शुगर का बाजार मूल्य तीन लाख रूपए बताया जाता है। गिरफ्तार तस्कर रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर के निवासी रजनीश सिंह एवं आकाश सिंह बताए जाते हैं।

डेहरी आरपीएफ प्रभारी रामविलास राम ने बताया कि गश्ती के दौरान दो युवकों को संदिग्ध स्थिति में देखने के बाद जांच के दौरान उनके पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के बाद आरपीएफ द्वारा इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी गई। जिला प्रशासन द्वारा डेहरी सीओ अनामिका कुमारी को मजिस्ट्रेट के रूप में भेजा गया। इसके बाद गिरफ्तार तस्करों और जब्त सामग्री की फोटोग्राफी व विडियोग्राफी कराकर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

आरपीएफ प्रभारी के अनुसार दोनों तस्करों के पास से तीन हजार रूपए नकद एवं तीन मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। उन दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे डेहरी-सासाराम से ब्राउन शुगर ले जाकर रांची सप्लाई करते है। यहां के स्थानीय तस्करों से होटल के माध्यम से माल खरीद कर ले जाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *