• Thu. Mar 12th, 2026

लोकसभा कुनाव 2024: न्यूज एजेंसियों के एग्जिट पोल के अनुसार देश में एनडीए की बनेगी सरकार

ByMedia News

Jun 2, 2024

देश में लोकसभा चुनाव 2024 का चुनावी प्रक्रिया शनिवार को संपन्न होने के बाद अलग-अलग न्जूज चैनल और एजेंसियां एग्जिट पोल जारी कर रहे हैं। अब तक सामने आए एग्जिट पोल के मुताबिक देश में एनडीए की लहर दिखाई दे रही है। ज्यादातर एग्जिट पोल में एनडीए को जबरदस्त बहुमत मिलना बताया गया है। जिससे देश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने वाली है। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान शनिवार को संपन्न हो गया। चुनावी प्रक्रिया के बाद 4 जून को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

न्यूज एजेंसियों के अपने अपने सर्वे के अनुसार एग्जिट पोल में देश के मूड का पता चल रहा है। एबीपी सी वोटर ने भी एनडीए के लिए 353 से 383 सीटों का अनुमान लगाया है। वहीं एनडीटीवी के महापोल में एनडीए को 357 जीतें दी गई हैं। स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स और इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में एनडीए को 400 पार बताया गया है। रिपब्लिक भारत ने एनडीए को 353 से 365 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं इंडिया गठबंधन 133 सीटों के आसपास सिमट सकता है। इसके अलावा इंडिया टीवी ने भी एनडीए को 371 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के सर्वे में एनडीए 400 का आंकड़ा पार कर रहा है।

2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी के खाते में 303 सीटें थीं। वहीं कांग्रेस को केवल 52 सीटों पर जीत हासिल हो सकी थी। टीएमसी को 22 सीटों पर जीत मिली थी। जेडीयू को 16 सीटें और समाजवादी पार्टी को मात्र पांच सीटें मिली थीं। बीएसपी को यूपी में 10 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *