• Thu. Mar 12th, 2026

लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए को थोड़ा होगा नुकसान–बिहार एग्जिट पोल

ByMedia News

Jun 1, 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण का मतदान शनिवार को शांतिपूर्एवक संपन्न होते ही ग्जिट पोल के नतीजे जारी हो गए हैं। अधिक एजेंसियों ने बिहार में बीजेपी, जेडीयू, लोजपा रामविलास के एनडीए की भारी जीत का अनुमान लगाया है। वहीं आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों के महागठबंधन के दहाई का आंकड़ा छूना भी मुश्किल नजर आ रहा है। हालांकि, पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले 2024 के लोस चुनाव में बिहार में एनडीए को कुछ सीटों का नुकसान हो सकता है, वहीं तेजस्वी यादव की आरजेडी का खाता इस बार खुलता नजर आ रहा है।

एग्जिट पोल के क्षेत्र में काफी नाम कमा चुके आजतक, इंडिया टूडे, एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में बिहार में एनडीए को 29-33 सीटें जबकि महागठबंधन को 7-11 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है। न्यूज 18 पोल हब के बिहार एग्जिट पोल में एनडीए को 31 से 34 और महागठबंधन को 6 से 9 सीटें जीतने का अनुमान है। स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स एजेंसी के सर्वे में बिहार में एनडीए की बंपर जीत का दावा किया गया है। इस सर्वे में बीजेपी, जेडीयू और सहयोगी पार्टियों को 38 सीटें, जबकि आरजेडी, कांग्रेस के महागठबंधन को महज दो सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया है।

जानकारी हो कि विभिन्न सर्वे के नतीजों पर नजर डालें तो बिहार एनडीए में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) तो अपनी अधिकतर सीटें निकाल सकती है, लेकिन नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की सीटें घटने का अनुमान है।

काराकाट से एनडीए कैंडिडेट के रूप में चुनाव लड़ रहे राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ सकता है। कई एग्जिट पोल में उनकी जीत का अनुमान नहीं है। वहीं, महागठबंधन में रहकर चुनाव लड़ रहीं लेफ्ट पार्टियों का सूखा इस बार भी खत्म होने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। रिपब्लिक मैट्रिज और PMARQ के दो एग्जिट पोल में बिहार में एनडीए को 32-37 सीटें और महागठबंधन को 3-7 सीटें मिलने का दावा किया गया है। टूडेज चाणक्य के बिहार एग्जिट पोल में एनडीए को 36 और महागठबंधन को 4 सीटें दी गई हैं। न्यूज नेशन के एग्जिट पोल में बिहार में एनडीए को 37, महागठबंधन को 3 सीटों पर जीतता दिखाया गया है। इंडिया टीवी सीएनएक्स के सर्वे के मुताबिक बिहार में एनडीए 36 और इंडिया गठबंधन 3 लोकसभा सीटें जीत सकता है, एक सीट अन्य के खाते में जाने का अनुमान है।

विदित हो कि लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार में एनडीए ने 40 में से 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि महागठबंधन से सिर्फ एक सीट कांग्रेस जीत पाई थी। 2024 का चुनाव रिजल्ट क्या होगा, इसकी एक झलक आज जारी हुए बिहार के एग्जिट पोल के नतीजों से मिल सकती है। एक्जिट पोल कितना प्रतिशत सत्य होगा यह 4 जून 2024 को मतगणना के बाद ही पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *