• Tue. Jan 20th, 2026

विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल फागू चौहान का अभिभाषण लगभग एक घंटे तक चला

ByMedia News

Nov 26, 2020

पटना (बिहार) । बिहार विधानसभा की कार्यवाही के चौथे दिन विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल फागू चौहान का अभिभाषण लगभग एक घंटे तक चला। फिलहाल विधानसभा की बैठक शुक्रवार 27 नवंबर के 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद प्रश्नोत्तर काल नहीं होंगे।

सदन में बिहार कराधान विवादों का समाधान अध्यादेश 2020, बिहार राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद संशोधन अध्यादेश 2020 पेश किया गया। इस दौरान दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

राज्यपाल ने कहा- बिहार में विकास के लिए सरकार संकल्पित है। गरीबों के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रहीं हैं, जो आगे भी काम करती रहेंगी। पर्यावरण संरक्षण के लिए भी सरकार लगातार काम कर रही है। कोरोना के दौरान सरकार ने बेहतर काम किया है। लाखों लोगों का राशन कार्ड बनवाकर उन्हें मदद पहुंचाई गई। पिछले 15 सालों में राज्य के विकास दर में काफी वृद्धि हुई है।

राज्यपाल ने कहा कि सरकार कोरोना बीमारी की रोकथाम के लिए शुरू से सचेत रही है और लगातार इस पर काम कर रही है। अन्य राज्यों में फंसे कुल 20.95 लाख लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 1000 रुपए प्रति व्यक्ति की दर से विशेष सहायता दी गई। विशेष चयन एवं अन्य माध्यम से अधिक संक्रमण वाले 11 शहरों से लौटने वाले 15,00,000 से अधिक लोगों को 14 दिनों तक कोरनटाइम सेंटर में रखा गया।

अभिभाषण के दौरान राज्यपाल की बड़ी बातें-

  • राज्य सरकार को केंद्र सरकार की मदद मिली है।
  • राज्य में सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना है।
  • राज्य में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है।
  • अपराध, भ्रष्टाचार के रोकथाम के लिए व्यवस्था की गई है।
  • छात्रवृत्ति और साइकिल योजना चल रही है।
  • समाज के हर वर्गों के विकास के लिए सरकार काम कर रही है।
  • स्वास्थ्य क्षेत्रों में भी लगातार काम कर रही है।
  • कृषि के विकास के लिए रोडमैप बनाया जाएगा।
  • राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा दिया गया है।
  • किसानों को इसके लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
  • बिजली के क्षेत्र में भी राज्य में सुधार आया है। हर घर बिजली पहुंचा दी गई है।
  • हर घर जल, नली-गली पर काम हुआ है।
  • सात निश्चय के तहत काम जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *