बिहार में 17 महीने पुरानी महागठबंधन सरकार का अंत हो गया है। राज्यपाल को इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया से बात की और अपने इस्तीफे की वजह भी बताई। नीतीश इस्तीफा देकर शाम तक मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं।
नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी ने जेडीयू के साथ गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधऱी को पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा को विधायक दल का उपनेता चुना गया है। यह घोषणा पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने किया।
बिहार बीजेपी प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़ेकर ने कहा कि पार्टी के सभी विधायक नीतीश कुमार के साथ मिलकर राज्य में जेडीयू की सरकार बनाने के पक्ष में हैं।
सम्राट चौधरी ने रविवार को पार्टी दफ्तर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बीजेपी ने मुझे बिहार का पार्टी अध्यक्ष बनाया। अब सरकार में भी काम करने का मौका दिया है। बिहार के विकास के लिए और लालू यादव के आतंक को समाप्त करने के लिए 2020 में जो जनमत मिला था, उसे फिर से स्थापित करेंगे। बिहार में जंगलराज नहीं आ सके, इसलिए नीतीश ने बीजेपी का प्रस्ताव आया। संजय झा आए और प्रस्ताव सौंपा, उनके प्रस्ताव पर हमने निर्णय लिया और गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया।
विजय सिन्हा ने कहा कि हम एनडीए की सरकार के जरिए बिहार में सुशासन स्थापित करने जा रहे हैं। ताकि राज्य में सकारात्मक माहौल बन सके। उन्होंने खुद को विधानमंडल दल का उपनेता बनाए जाने पर बीजेपी आलाकमान का आभार जताया।