• Thu. Mar 12th, 2026

सासाराम में धार्मिक झण्डा विवाद में झड़प के बाद पुलिस अलर्ट, दोनो पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज, स्थिति सामान्य

ByMedia News

Jan 30, 2024

रोहतास (बिहार)। सासाराम। धार्मिक झंडे को ले शहर के बाग भाई खां मोहल्ले में उपजे विवाद में हुई हिंसक झड़प की घटना के अगले दिन सोमवार को भी पुलिस-प्रशासन अलर्ट रही। पुलिस प्रत्येक गतिविधियों पर नजरे टिकाए है।

पुलिस ने पथराव की हुई घटना को ले दोनों पक्षों पर 50–50 अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने दोनों पक्ष के लोगों से बातचीत कर विवाद का कारण रहे दोनों धार्मिक झंडे को दोनों पक्षों के सहमति से खंभे से हटवा दिया है।

एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्थिति कल रात से ही सामान्य है। दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर समझा दिया गया है। एहतियात के तौर पर बौलिया रोड में तीन स्थानों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पहचान कर मामले में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *