• Thu. Mar 12th, 2026

सासाराम में पावर सब स्टेशन में काम के दौरान करंट ने बिजली कर्मी की ली जान, परिजनों ने किया सड़क जाम

ByMedia News

May 21, 2024

रोहतास (बिहार)। सासाराम मुख्यालय स्थित पावर सब स्टेशन में कार्यरत बिजली कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को शव के साथ पोस्ट आफिस चौक के पास सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने सभी को समझा बुझाकर कर सड़क जाम समाप्त कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पावर सब स्टेशन मदैनी में बीती रात काम के दौरान बिजली कर्मी प्रिंस कुमार गुप्ता करंट लगने से बुरी तरह घायल हो गया। उसे आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सासाराम सदर अस्पताल पहुंचे परिजनो ने मौत की सूचना के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाया तो कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इस बात से नाराज होकर सभी लोग शव को लेकर पोस्ट आफिस चौक पहुंचे और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सभी मुआवजा की मांग कर रहे थे। वहां कुछ लोग ने बताया कि बिजली कंपनी जरूरत के अनुसार बिजली कर्मी की नियुक्ति नहीं कर रही है। जिससे कार्यरत बिजली कर्मी प्रेसर में कार्य कर रहे हैं। यह घटना उसी का देन है।

सड़क जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाया। मुआवजे का आश्वासन मिलने के बाद सभी ने सड़क जाम समाप्त किया।

जानकारी के अनुसार मृतक प्रिंस कुमार राजपुर प्रखंड स्थित बघैला थाना क्षेत्र के पंचपोखरी ग्राम निवासी शिवशंकर गुप्ता का पुत्र प्रिंस कुमार है। मृतक प्रिंस कुमार की एक बेटी है। परिवार में कमाने वाला वही एक सदस्य था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *