• Thu. Mar 12th, 2026

सासाराम में मोहन साव के तालाब के पास हुई गोलीबारी, पुलिस को मिला दो खोखा; जांच में जुटी पुलिस

ByMedia News

Feb 5, 2024

रोहतास (बिहार)। सासाराम नगर थाना क्षेत्र के कचहरी के समीप पेट्रोल पंप के पास बीती रात मोहन साव के तालाब विवाद में फायरिंग की बात सामने आई है।

पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि चार फरवरी 2024 की रात लगभग 9.30 बजे सासाराम कचहरी के समीप पैट्रोल पंप के पीछे दो पक्षों के बीच फायरिंग होने की सूचना मिली है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ किया। यह बात बताई गई कि दो पक्षों द्वारा तालाब के विवाद के कारण यह घटना हुई है। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है। नगर थाना में अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।आसपास सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी हो कि एसपी के निर्देश पर सोमवार को पुलिस टीम ने आसपास के भवनों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के लिए पहुंची। बताया जाता है कि कचहरी पेट्रोल पंप के पीछे सार्वजनिक मोहन साव के तालाब को हड़पने को लेकर दो पक्षों में तनाव की बात पहले भी सामने आई है। तालाब को लेकर न्यायालय में एक टाइटल सूट स्वत्व वाद भी चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *