बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में वंदे भारत एक्सप्रेस पर उपद्रवियों ने पत्थराव कर एक बोगी को क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवम् गया रेलखंड के बीच करवंदिया स्टेशन के पास आसामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम वंदे भारत ट्रेन वाराणसी से रांची जा रही थी। ट्रेन जैसे ही करवंदिया स्टेशन के समीप से गुजरी असमाजिक तत्वों ने ट्रेन के डब्बे पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिससे ट्रेन का एक डब्बा क्षतिग्रस्त हो गया। इसको लेकर रेल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि आसमाजिक तत्वों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा।
विदित हो कि बिहार में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की ये पहली घटना नहीं है। साल के शुरूआती जनवरी महीने में ही तीन हफ्तों में वंदे भारत पर चार बार पत्थरबाजी हुई थी। लगातार हो रही पत्थरबाजी से ट्रेन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वंदे भारत ट्रेन का निर्माण भारत में होता है। देश में कई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दौड़ रही हैं।