पटना (बिहार)। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए एनडीए में जदयू के साझीदार हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने अपने सभी सात सीटों पर के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी इमामगंज विधासभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
| विधानसभा क्षेत्र का नाम | हम उम्मीदवार का नाम |
| इमामगंज | जीतन राम मांझी |
| बाराचट्टी | ज्योति देवी (मांझी की समधिन) |
| टेकारी | अनिल कुमार पूर्व मंत्री |
| मखदुमपुर | देवेंद्र मांझी (मांझी के दामाद) |
| सिकंदरा | प्रफुल्ल कुमार मांझी |
| कसबा | राजेंद्र यादव |
| कुटुंबा | श्रवण भुइयां |