• Tue. Jan 20th, 2026

बिहार में नीतीश कुमार 8वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, तेजस्वी यादव होंगे डिप्टी सीएम

ByMedia News

Aug 9, 2022

पटना (बिहार)। बिहार में जदयू नेता नीतीश कुमार आठवीं बार प्रदेश का बागडोर संभालेंगे। बिहार के नए मुख्यमंत्री पद के रूप में नीतीश कुमार बुधवार दोपहर दो बजे राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। जबकि बिहार के उपमुख्यमंत्री पद के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव शपथ लेंगे। हालांकि पहले शपथ ग्रहण का समय शाम 4 बजे था लेकिन अब दो बजे किया गया है। राजद ने यह जानकारी साझा की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सिर्फ नीतीश कुमार एवं तेजस्वी ही शपथ लेंगे। कैबिनेट का विस्तार बाद में किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार ने फोन पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी बात की है।

जानकारी हो कि इससे पहले नीतीश कुमार राजभवन में 164 विधायकों का समर्थन वाली चिट्ठी सौंपने के बाद दावा किया कि उनके साथ सात पार्टियों का समर्थन है। जिसमें 164 विधायक हैं। इसके अलावा एक निर्दलीय विधायक का भी सपोर्ट है।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा का काम सिर्फ क्षेत्रिय दलों को नष्ट करना है। देश में मात्र भाजपा ही रहना चाहती है। ऐसे में जब विपक्ष नहीं होगा तो लोकतंत्र समाप्त हो जायेगा। भाजपा लोकतंत्र समाप्त करना चाहती है। बिहार की जनता ऐसा नहीं होने देगी। बिहार में सभी पार्टियों का हमें समर्थन है। ऐसे में विधानसभा में विपक्ष पर भाजपा अकेले बैठे नजर आएगी।

विदित हो कि पटना में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई। बैठक में रविशंकर प्रसाद, शाहनवाज हुसैन और गिरिराज सिंह समेत कई नेता मौजूद थे। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने जनता के साथ धोखा किया है। जनता उन्हें जरूर सबक सिखाएगी। वहीं, रविशंकर प्रसाद ने भाजपा द्वारा उनकी पार्टी तोड़ने की बात नीतीश से पूछा सवाल। कहा कि हमारे साथ कैसे और क्यों आए थे ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *