• Tue. Jan 20th, 2026

एनआईए की टीम ने नक्सली विजय आर्य के करीबियों के ठिकानों पर पटना, गया, रोहतास व औरंगाबाद में एक साथ ताबड़तोड़ की छापेमारी

ByMedia News

Sep 2, 2022

बिहार में नक्सली नेता विजय आर्य के करीबियों के ठिकानों पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम शुक्रवार की सुबह चार जिलों में एक साथ छापेमारी कर रही है।

एनआईए टीम पटना, गया, रोहतास और औरंगाबाद जिले के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है। पटना के शास्त्रीनगर स्थित एजी कॉलोनी में विजय आर्य के बेटे के आवास पर एनआईए टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है। गया स्थित उसके घर पर छापेमारी चल रही है। औरंगाबाद जिले में नक्सली नेता विजय आर्य की बेटी शोभा देवी के घर छापा मारा गया। इसके अलावा नक्सली अनिल यादव के घर भी एनआईए की टीम ने छापेमारी की है। रोहतास जिले में विजय आर्य के करीबी राजेश गुप्ता के घर पर पूछताछ की गई।

गया में कोंच प्रखंड के गुरारू थाना क्षेत्र स्थित करमा गांव में कुख्यात नक्सली विजय आर्य के घर पर भी NIA की छापेमारी चल रही है। हालांकि उसके घर पर कोई नहीं था। घर पर ताला लटका हुआ था। बावजूद इसके सुबह 7:30 बजे पहुंची NIA टीम ने छापेमारी शुरू कर दी है। इधर, छापेमारी की कवरेज कर रहे दो स्थानीय पत्रकार द्वारा ली गई वीडियो और फोटो को NIA टीम ने डिलीट करवा दिया। NIA की ओर से कहा गया है कि वह खुद फोटो मीडिया को जारी करेंगे।

औरंगाबाद जिले में नक्सली नेता विजय आर्य की बेटी शोभा देवी के घर छापा मारा गया। इसके अलावा नक्सली अनिल यादव के घर भी एनआईए की टीम ने छापेमारी की है। रोहतास जिले में विजय आर्य के करीबी राजेश गुप्ता के घर पर पूछताछ की गई।

जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड के उपहारा थाना क्षेत्र के परासी गांव में जिला परिषद सदस्य शोभा देवी के घर एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है। शोभा के पति श्याम सुंदर यादव ने पहले नक्सलियों से नजदीकियों के आरोपों को खारिज कर दिया था और पुलिस को भी कोई प्रमाण नहीं मिला था।

औरंगाबाद जिला के रफीगंज थाना क्षेत्र स्थित चंदौल गांव निवासी अनिल यादव के घर भी NIA की टीम सबूत खंगाल रही है। अनिल यादव पर नक्सलियों को सूचना देने का आरोप है। अनिल यादव को हाल ही में पुलिस गिरफ्तार की है। फिलहाल वह जेल में बंद है। उसके घर से कई दस्तावेज भी बरामद हुई थी। उसपर नक्सलियों तक पुलिस की सूचना व खाने-पीने के सामान पहुंचाने का भी आरोप है।

रोहतास थाना क्षेत्र के समाहुता गांव में शुक्रवार सुबह एनआईए की टीम राजेश गुप्ता के घर पर छापेमारी की एनआईए की टीम ने घर के लोगों से पूछताछ की और कुछ कागजात जब्त कर अपने साथ ले गई। एनआईए की टीम ने शुक्रवार सुबह समाहुता जाने वाले सभी रास्ते को सील करके रखा था। किसी भी व्यक्ति को उस रास्ते में आने जाने से मनाही थी। ग्रामीणों के अनुसार विजय आर्य रोहतास के समहुता गांव में आकर रुकता था।

विदित हो कि विजय आर्य बड़ा माओवादी नेता है। विजय आर्य पर 30 लाख का इनाम था। बिहार समेत 4 राज्यों में उस पर 14 से ज्यादा केस दर्ज हैं। वह फिलहाल पटना के बेऊर जेल में बंद है। रोहतास थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी के नौहट्टा जंगल से कुख्यात नक्सली नेता विजय आर्य को लगभग 5 महीने पहले स्पेशल टीम ने अरेस्ट किया था। IB की विशेष टीम ने पटना से चलकर रोहतास पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया था। उसके एक अन्य साथी की भी उसके साथ गिरफ्तारी हुई थी। वह प्रतिबंधित माओवादी संगठन के सेंट्रल कमिटी का सदस्य रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *