• Fri. Mar 13th, 2026

झारखंड का खनन माफिया बिहार के रोहतास में 500 kg अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक के साथ गिरफ्तार

ByMedia News

Sep 16, 2022

रोहतास (बिहार)। रोहतास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जीटी रोड गेमन पुल के समीप एक स्कार्पियों से 500 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक बरामद किया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।

एसपी आशीष भारती न बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि झारखंड के कोडरमा से खनन माफिया भारी मात्रा में विस्फोटक लेकर शुक्रवार को डेहरी क्षेत्र में आ रहा है। विस्फोटक का इस्तेमाल पत्थर के अवैध खनन के लिए पहाड़ में विस्फोट में किया जाना है।

एसपी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद डेहरी नगर थाना को सोन नदी के गैमन पुल के पास सघन वाहन जांच का निर्देश दिया गया। गैमन पुल पर वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध स्कार्पियों की जांच की गई। स्कार्पियो से 500 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक बरामद किया गया। स्कार्पियो जब्त करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त झारखंड के पलामू जिले के पंडवा लोहरा थाना के पंडवा गांव के विनोद कुमार सिंह का बेटा सिद्धांत कुमार बताया जाता है। सिद्धांत कुमार से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर मामले में संलिप्त अन्य खनन माफियाओं के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले में डेहरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *