रोहतास (बिहार)। सासाराम नगर थाना क्षेत्र के लालगंज नहर पुल के समीप वैगनार गाड़ी में एक ऑटो ने जोरदार धक्का मार दिया, जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों का इलाज कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पत्रकार ददन पांडेय अपने भतीजी को बिक्रमगंज से बीपीएससी 67वीं की परीक्षा दिलवाकर परिजनों के साथ सासाराम लौट रहे थे। इसी दौरान लालगंज नहर के समीप उनकी वैगनार गाड़ी में विपरीत दिशा से आ रहा एक ऑटो ने जोरदार धक्का मार दिया। जिसमें गाड़ी पर सवार पत्रकार समेत अन्य लोग जख्मी हो गए। उनकी गाड़ी बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई।
घटना के बाद लगभग एक घंटा तक सासाराम-आरा पथ पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर वाहनों का परिचालन शुरू कराया।