पटना (बिहार)। बिहार में अपनी ही सरकार और विभाग के अधिकारियों के खिलाफ तीखे बयान देने वाले कृषि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह मंत्री सुधाकर सिंह ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए अपनी अनुशंसा राज्यपाल फागू चौहान को भेज दी। इसके बाद सुधाकर के स्थान पर पर्यटन मंत्री कुमार सर्वजीत को कृषि विभाग का मंत्री नियुक्त किया गया है।
जानकारी हो कि पर्यटन मंत्री का प्रभार अब उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पास रहेगा। इस्तीफे के बाद सुधाकर सिंह स्वयं अपना पक्ष रखने सामने नहीं आए, लेकिन उनके पिता और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सुधाकर के इस्तीफे की पुष्टि की।