• Fri. Mar 13th, 2026

जिलाधिकारी द्वारा शहीदों के आश्रितों को 11-11 लाख अनुग्रह राशि का किया गया भुगतान

ByMedia News

Oct 14, 2022

रोहतास (बिहार)। जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्वारा शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिले के शहीद जवान के निकटतम आश्रितों को अनुग्रह राशि के रूप में 11-11 लाख रुपया का भुगतान चेक प्रदान किया। यह राशि सैनिक कल्याण निदेशालय, गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में दी गई है।

ग्राम-सरैया, दनवार, काराकाट के मूल निवासी सीआरपीएफ के जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह दिनांक 21.06.2022 को नुआपाड़ा, ओडिसा में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। उनके निकटतम आश्रित उनकी पत्नी आशा देवी को जिलाधिकारी द्वारा अनुग्रह राशि का चेक हस्तगत कराया गया।

ग्राम-मैधारा, बिक्रमगंज के मूल निवासी नायक धर्मेंद्र कुमार सिंह दिनांक 27.09.2022 को युद्ध एवं युद्ध जैसी स्थिति में सीमा पर शहीद हो गए। उनके निकटतम आश्रित उनकी पत्नी रूबी देवी को जिलाधिकारी द्वारा अनुग्रह राशि का चेक हस्तगत कराया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि शहीद जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं नायक धर्मेंद्र कुमार सिंह जैसे वीर जवानों पर पूरे रोहतास को गर्व है और देश की सुरक्षा हेतु उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *