• Fri. Mar 13th, 2026

ऑल्टो कार को दो दोस्तों ने जुगाड़ से बनाया हेलिकॉप्टर, 4.5 लाख रुपए आई लागत

ByMedia News

Oct 16, 2022

रोहतास (बिहार)। कोचस प्रखण्ड क्षेत्र के सड़क पर दौड़ता हुआ हेलिकॉप्टर आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है। रात में जगमग हेलिकॉप्टर जब सड़क पर निकलता है, उसके पंखे जब स्पीड में घूमते हैं तो सेल्फी लेने वाले लोगों की भीड़ लग जाती है। यह कमाल है दो युवकों बिट्टू कुशवाहा एवं उसके दोस्त की।

जानकारी हो कि दोनों दोस्तों ने एक पुरानी मारुति ऑल्टो कार खरीदी। कार को जुगाड़ विधि से मैकनिकों की सहायता से हेलिकॉप्टर का रूप दे दिया। कार के अगले-पिछले हिस्से का लुक हेलिकॉप्टर के समान किया गया, फिर कार की छत पर हेलिकॉप्टर के समान पंखे लगाए गए। ये पंखे बैटरी एवं कार की इंजन से कनेक्टेड हैं और हेलिकॉप्टर के पंखे के समान स्पीड में घूमते हैं।यह हेलिकॉप्टर कार जगमग रोशनी के साथ जब सड़कों पर दौड़ती है तो लोग उसकी तस्वीरें अपने अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने लगते हैं।

बताया जाता है कि कार को मॉडिफाई कराने वाले दो युवक बिट्टू कुशवाहा एवम् उपेन्द्र कुमार सिंह हैं। हेलीकॉप्टर का रूप देने में इन्हे साढ़े चार लाख रुपए खर्च करने पड़े हैं।

इन्होंने बताया कि इस कार को हेलिकॉप्टर का रूप देने का उद्देश्य इसका व्यवसायिक इस्तेमाल करना है। लोग इस मॉडिफाई हेलिकॉप्टर नुमा कार का शादी-ब्याह में बुकिंग करेंगे।इस नए प्रयोग का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले जहां दूल्हा रथ पर सवार होकर दरवाजे पर बारात लेकर पहुंचाता था। अब हेलिकॉप्टर नुमा कार से शादी में बारात लेकर पहुंचेगी तो अद्भुत नजारा दिखेगा। हेलिकॉप्टर की तरह दिखने वाला यह कार आने वाले दिनों में शादी ब्याह के लग्न में लोगों की पहली पसंद होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *