रोहतास (बिहार)। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा सासाराम के अभिकर्ता संगठन लियाफी 1964 के अभिकर्ताओं ने कुशवाहा सभा भवन सासाराम में मंगलवार को अभिकर्ता सुरक्षा दिवस समारोह मनाया। समारोह के मुख्य अतिथि पटना डिविजन 2 के अध्यक्ष बैरिस्टर प्रसाद थे। सासाराम भभुआ मोहनिया के लियाफी 1964 के सचिव विजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।
अभिकर्ता संगठन लियाफी 1964 द्वारा अभिकर्ता सुरक्षा दिवस समारोह में अभिकर्ता के अधिकार और बीमा धारक के सुरक्षा पर मुख्य रूप से चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गया कि लोगों के बीच जाकर बीमा कराने जैसे, यूलिफ पेंशन, टर्म बीमा, स्वास्थ्य बीमा, फिक्स डिपोजिट इत्यादि सभी बीमा करने को बताएं एवं सभी अभिकर्ता का बीमा एक करोड़ से कम का नहीं होना चाहिए।
समारोह में मुख्य रूप से महेंद्र प्रसाद सिन्हा, विनोद कुमार सिंह, रामसुरेश सिंह, शशि रंजन कुमार, सुदामा पांडेय, अभिषेक सुमन, उमाशंकर प्रसाद, जवाहर दुबे, मोहम्मद जाने आलम, दीनबंधु सिंह, विजय गुप्ता, संजय गुप्ता, राजेश ब्रिगेडियर, अरविंद सिंह, विनोद सिंह, जोखन प्रसाद, मनीष अग्रवाल,जग्गू सिंह, देवेन्द्र, शिवप्रसाद, वीरेंद्र, गजेंद्र, कमलेश, मंटू, अरुण, इन्द्र, तेतरा देवी व देवंती देवी शामिल थे।
सभी अभिकर्ताओं ने घर घर तक बीमा पहुचाने का संकल्प लिया।