• Thu. Mar 12th, 2026

हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक के सीएसपी से 2 लाख,70हजार, 5 सौ रुपए लूटे

ByMedia News

Feb 3, 2024

रोहतास (बिहार)। डेहरी। अपराधियों ने दिनदहाड़े आयर कोठा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी से शनिवार को लाखो रुपए लूटकर चंपत हो गए।

आयर कोठा स्थित बाजार में पीएनबी के सीएसपी पर बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने पहुंचकर शटर को अंदर से गिरा दिया। अपराधियों ने सीएसपी ऑपरेटर रिंकु कुमार को गन पॉइंट पर लेकर 2 लाख 70 हजार 5 सौ रुपए कैश लूट कर फरार हो गए। अपराधियों के जाने के बाद शोर मचाने पर लोग जमा हुए और पुलिस को लूट की घटना की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार सीएसपी के संचालक अनु कुमार तथा प्रिंस कुमार हैं। घटना के वक्त दोनों में से कोई नहीं था। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

डेहरी के एएसपी शुभांक मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। लूट की घटना के बाद बदमाशों के भोजपुर की तरफ भागने की सूचना मिली है। इलाके की नाकेबंदी कर छापेमारी की जा रही है।

जानकारी हो कि ने जिस पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है, वह आयर कोठा थाना क्षेत्र में है। घटनास्थल से महज चंद दूरी पर ही दरिहट थाना भी है। दो थाना के बीच अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। लोगों में खौफ व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *