• Thu. Mar 12th, 2026

बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग का हो गया फैसला, पारस आउट

ByMedia News

Mar 18, 2024

बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने एनडीए नेताओं के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनडीए गठबंधन की सभी सीटों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि फॉर्मूले पर चर्चा हुई और एनडीए गठबंधन में शामिल सभी दलों ने इसे स्वीकार कर लिया है। बिहार में भाजपा 17 सीटों पर, जनता दल (यू) 16 सीटों पर, लोक जनशक्ति पार्टी (चिराग पासवान) 5 सीटों पर, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 1 सीट पर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (उपेंद्र कुशवाहा) 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही पूरा देश इलेक्शन मोड में आ गया है। सियासी दलों में सीटों के बंटवारे को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। एनडीए या इंडिया गठबंधन में अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हो सका है।

सूत्रों के मुताबिक बिहार को लेकर एनडीए में सीटों के बंटवारे का ऐलान कभी भी हो सकता है।बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए में सीटों के बंटवारे का फार्मूला लगभग तय हो चुका है। इस पर अंतिम मुहर लगाने के लिए बिहार के सीएम सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार खुद सोमवार की शाम दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली जाने के बाद किसी भी वक्त सीटों को लेकर एलान हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनडीए गठबंधन में सीटों का बंटवारा का फार्मूला भी सामने आ गया है।

फार्मूले के तहत बीजेपी को 17 सीटें, जदयू को 16 सीटें, चिराग पासवान की पार्टी को LJP (RV) को 5 सीटें, जीतन राम मांझी की पार्टी ( HAM) को 1 सीट, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ( RLM) को 1 सीट मिल सकती है लेकिन जो जानकारी मिली है उसके अनुसार उपेंद्र कुशवाहा 1 और सीट यानी बिहार में अपनी पार्टी के लिए दो सीटें चाहते हैं। मुकेश सहनी को लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। बीजेपी और जेडीयू के बीच 1-2 सीटों की अदला बदली भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *