• Thu. Mar 12th, 2026

बिहार की 17 सीटों के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, अश्विनी चौबे, छेदी पासवान का कटा टिकट

ByMedia News

Mar 24, 2024

बिहार में भाजपा ने अपने कोटे की 17 लोकसभा सीटों के लिए रविवार को प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बक्सर से अश्विनी कुमार चौबे का टिकट कट गया है। बक्सर सीट से मिथिलेश तिवारी उम्मीदवार होंगे।सासाराम से छेदी पासवान का टिकट कट गया है। इस सीट से शिवेश राम प्रत्याशी होंगे।मुजफ्फरपुर से अजय निषाद का टिकट कट गया है। इस सीट से पार्टी ने राज भूषण निषाद को प्रत्याशी बनाया है। नवादा सीट से विवेक ठाकुर उम्मीदवार होंगे। पहले एलजेपी के खाते में यह सीट थी। बाकी सभी पुराने चेहरों को पार्टी ने दोहराया है। बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 17 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ रही है।

पश्चिम चंपारण से डॉ. संजय जायसवाल, पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह, मधुबनी से अशोक कुमार यादव, अररिया से प्रदीप कुमार सिंह, दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर, महाराजगंज से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सारण से राजीव प्रताप रूडी, उजियारपुर से नित्यानंद राय, बेगूसराय से गिरिराज सिंह, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव, आरा से आरके सिंह, सासाराम से शिवेश राम और औरंगाबाद से सुशील कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं दूसरी ओर ध्यान देने वाली बात है कि बीजेपी के लिस्ट में जिन 17 चेहरों को अपना प्रत्याशी बनाया है उसमें से एक भी महिला कैंडिडेट नहीं है। शिवहर सीट जेडीयू के खाते में गई है तो वहां से रमा देवी का टिकट कट गया है। शिवहर से जेडीयू के टिकट पर लवली आनंद को पार्टी ने मौका दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *