• Tue. Jan 20th, 2026

सासाराम के राजद प्रत्याशी सत्येन्द्र साह नामांकन के बाद 21 साल पुराने डकैती केस में गिरफ्तार

ByMedia News

Oct 20, 2025

रोहतास (बिहार)। सासाराम विधानसभा से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार सत्येंद्र साह को नामांकन के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सासाराम अनुमंडल कार्यालय में नामांकन दाखिल करने के बाद राजद प्रत्याशी सत्येन्द्र साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने झारखंड के गढ़वा थाना क्षेत्र में वर्ष 2004 के एक पुराने डकैती मामले में जारी स्थाई वारंट के आधार पर उन्हें हिरासत में लिया है।

जानकारी हो कि‌ वर्ष 2010 के चुनाव में सत्येंद्र साह ने कांग्रेस (जे ) के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे । वर्ष 2010 के चुनाव में सत्येंद्र साह को छह हजार से अधिक वोट आए थे। वहीं लगभग तीन वर्ष पूर्व सत्येंद्र साह ने अपनी पत्नी को नगर निगम सासाराम से मेयर का चुनाव लड़ाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *