आप खबर भेजें, खबर देखें और दूसरों की खबर लें। आप किसी के जुल्म के शिकार हैं, आपके दर्द की दास्तान कोई नहीं सुन रहा है, तो हम बनेंगे आपकी जुबान, आपके साथ हम भी हाथ हवा में लहराएंगे और प्रशासन तथा सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों की आंखों और कानों तक तस्वीर और आवाज पहुंचाएंगे। आप हमारे सहयात्री हैं। हमारे पास आप भी खबर देंगे और हमारे साथ प्रशासन और सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों को खबरदार करेंगे। ताज़ा ख़बरें, समाचार-विश्लेषण, फीचर, नयनमोहिल पर्यटन-स्थल पर परिचयात्मक आलेख, आपकी आवाज, साक्षात्कार एवं पत्रकारिता की अन्य विधाएं भी। हमें जरूरत है जुझारु और तेवर वाले पत्रकारों की, जो जनता की बात ( मुख्य रुप से यू.पी., बिहार-झारखंड ) अपनी कलम के जरिये शब्दों के चित्र के रूप में भेजे। शब्द और चित्र से झांकेगी हर दर्द की दास्तान, हर जुल्म की कहानी, हर उल्लास-उमंग से भरी आपकी आशा। ऐसे लोग हमारे ई-मेल पर भेजें पत्रकारिता की भाषा में ख़बरें। याद रहे, समाचार की तथ्यात्मकता, सच्चाई, प्रामाणिकता की जिम्मेदारी आप पर होगी यानी कानूनी जिम्मेदारी भी आपकी रहेगी, इसलिए सावधानी से, सच्ची, तथ्यात्मक और अपने पास यथेष्ठ प्रमाण रख कर ही खबर भेजें। संपादक- एस. एन. सिंह , ई-मेल:- [email protected]