• Thu. Mar 12th, 2026

डेहरी में खूंखार तेंदुआ वन विभाग की टीम को चकमा देकर घर के रोशनदान के रास्ते हुआ फरार

ByMedia News

Jan 31, 2024

रोहतास (बिहार)। डेहरी के लाला कॉलोनी में मंगलवार की देर शाम एक घर में घुसे तेंदुआ को पकड़ने में वन विभाग की टीम असफल हो गई। खूंखार तेंदुआ घर के रोशनदान के रास्ते भागने में सफल हो गया।

डेहरी के रिहायशी इलाके लाला कॉलोनी में एक रिटायर शिक्षिका शशि प्रभा के घर में एक तेंदुआ घुस गया था। जिसे घर के लोगों ने हिम्मत जुटाते हुए एक कमरे में बंद कर दिया था। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुआ पर काबू पाने के लिए 6 घंटे का अभियान चलाया। इसके बावजूद खूंखार तेंदुआ भगाने में सफल हो गया।

बताया जाता है कि तेंदुआ घर के शौचालय की तरफ स्थित रोशनदान से भाग निकला। वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए 6 घंटे तक अभियान चलाया लेकिन अभियान असफल रहा।

डेहरी तथा सासाराम की वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को बेहोश करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में मौके का फायदा उठाकर तेंदुआ देर रात भाग निकला।

इलाके में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। बताया जाता है कि तेंदुआ को पकड़ने के चक्कर में तेंदुआ घायल भी हुआ है। वह घायल अवस्था में ही भाग निकला है। वन विभाग के रेंज अफसर अभय सिंह ने सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *