• Fri. Mar 13th, 2026

ड्रीमर्स एंड मोटिवेटर्स मीट में तीन IAS ने दिए सफलता के टिप्स, बड़ी संख्या में आए स्टूडेंट्स

ByMedia News

Sep 17, 2022

रोहतास (बिहार)। सासाराम समाहरणालय के संवाद कक्ष में एक विशेष मोटिवेशनल क्लास ड्रीमर्स एंड मोटीवेटर्स मीट का आयोजन शनिवार को किया गया। डीएम धर्मेंद्र कुमार एवं अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्रा बड़ी संख्या में मौजूद थे। ड्रीमर्स एंड मोटीवेटर्स मीट में डीएम धर्मेंद्र कुमार के अलावे दो अन्य आइएएस अधिकारी मौजूद थे। डीडीसी शेखर आनंद एवं डेहरी एसडीएम समीर सौरभ भी आइएएस अधिकारी हैं। तीनों आइएएस अधिकारियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अपने अनुभव को छात्र-छात्राओं के साथ शेयर किया। यूपीएससी में सफलता के लिए टिप्स भी दिए। अपने-अपने ऑपश्नल सबजेक्ट को बताया तथा उन विषयों की तैयारी कैसे करें, इसकी भी जानकारी दी। डीएफओ मनीष कुमार आईएफएस एवं एसडीएम अनु कुमारी आदि ने भी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा के तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के गुर सिखाए।

डीएम की विशेष पहल अंतर्गत वैसे सभी छात्र जो मैट्रिक एवं उच्चतर परीक्षा उत्तीर्ण होने के उपरांत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं, उनके लिए अब प्रत्येक शनिवार को मोटिवेशनल क्लास का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिला स्तर के पदाधिकारियों के द्वारा छात्रों को मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस पूरे कार्यक्रम की निगरानी रोहतास डीएम धर्मेंद्र कुमार स्वयं कर रहे हैं।

डीएम ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों को काफी लाभ मिलेगा। अलग-अलग सप्ताह में अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं को केंद्रित कर चर्चा की जाएगी। जिले के अधिकारियों के अलावे अगर जरूरत पड़ी तो बाहर से भी बेहतर टीचर्स एवं मोटीवेटर्स को बुलाया जाएगा जो जिले के छात्र-छात्राओं को गाइडलाइन देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *