• Wed. Jan 21st, 2026

तेजस्वी ने रालोसपा-बसपा को दिया झटका, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष को राजद में किया शामिल

ByMedia News

Oct 3, 2020

पटना (बिहार)। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भरत बिन्द ने बसपा छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम लिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को खुद भरत बिन्द को आरजेडी की सदस्यता दिलाई।

 राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण करते ही भरत बिंद  ने कहा कि नया बिहार बनाने और भ्रष्ट युवा विरोधी नीतीश सरकार को हटाने के संकल्प के साथ वे तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद में शामिल हुए हैं।

 विदित हो कि भरत बिंद भभुआ विधानसभा क्षेत्र से राजद की टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। आज ही खबर आई थी कि रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा द्वारा बसपा संग मिलकर बनाए गए मोर्चे में सीट बंटवारे पर आपसी सहमति बन गई है। इसके तहत बसपा बिहार में लगभग 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी की 153 सीटें रालोसपा को दी जा रही हैं।

जानकारी हो कि विधान सभा का टिकट नहीं मिलने की स्थिति में प्रदेश अध्यक्ष भरत बिन्द ने बसपा का साथ छोड़ा है। गठबंधन में भभुआ विधान सभा की सीट रालोसपा को मिली है। रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाहा को भभुआ विधान सभा सीट से रालोसपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार बनाया जा रहा है।

जानकारी हो कि बसपा और रालोसपा के साथ इस गठबंधन में जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के अलावा इस गठबंधन में अन्य दलों को भी समायोजित करना की बात की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *