• Tue. Jan 20th, 2026

बिहार के गया में सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सह भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

ByMedia News

Jul 10, 2020

गया (बिहार)। गया में वजरीगंज थाना के भिंडस-चमनडीह रोड के मंझौली के पास आज शुक्रवार को अपराधियों ने दिन दहाड़े सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सह भाजपा नेता रंजीत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजीत कुमार सकरदास नवादा स्थित अपने घर से बाइक से गया सिविल कोर्ट के लिए निकले थे। रास्ते में मंझोली के पास अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार गांव के ही मुन्ना सिंह एवं उसके परिवार से विवाद चल रहा था। पिछले पंचायत चुनाव में मृतक ने मुखिया पद के लिए मुन्ना सिंह के बजाय दूसरे प्रत्याशी का समर्थन किया था। चुनाव में मुन्ना सिंह की हार हुई थी। जिसके बाद दोनों में दुश्मनी हो गई थी।

डीएसपी घूरन मंडल ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *